मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दोनमा निवासी जगदीश चौधरी के पुत्र अमरनाथ चौधरी (42) की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। पिकअप मालिक के दरवाजे पर शव रखकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। एक सप्ताह पहले गांव में ही एक पिकअप की चपेट में आकर अमरनाथ चौधरी घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि रोहित सिंह आदि ने समझा कर शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.