मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सकरा के दरधा में गुरुवार रात बूढ़ी गंडक नदी के दियारा इलाके में नकली देसी शराब बनाने के अड्डे का खुलासा किया गया है। गुप्ता सूचना के आधार पर सकरा थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी एस श्रेष्ठा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इसमें पुलिस ने करीब एक हजार लीटर देसी शराब बनाने के तरल जावा को नष्ट किया। वहीं, बड़ी मात्रा में निर्मित देसी शराब भी जब्त किया गया। चूल्हे पर चढ़ाए गए तरल को छोड़कर पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय धंधेबाज फरार हो गए। एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय धंधेबाजों का सुराग लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.