मुजफ्फरपुर, जून 20 -- सकरा। मुरा हरलोचनपुर निवासी ज्ञान रंजन कुमार सहायक कर आयुक्त बने हैं। उन्होंने पहले प्रयास में बीपीएससी की 70वीं परीक्षा पास कर गांव का मान-सम्मान बढ़ाया है। पिता दयानंद प्रसाद हरलोचनपुर पैक्स अध्यक्ष हैं और माता गृहिणी हैं। ज्ञान रंजन पांच भाई बहनों में बड़े हैं। इनकी प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुई। इसके बाद समस्तीपुर जिले के हाईस्कूल से मैट्रिक की। आगे की पढ़ाई मिथिला विश्विद्यालय दरभंगा से की। मो. रहमान, प्रवीण कुमार मिश्रा, राहुल रंजन कुमार, सुधीर कुमार, रविरंजन कुमार, महेश राय, धर्मचंद राय ने शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- सकरा के ज्ञान रंजन बने सहायक कर आयुक्त यह भी पढ़ें- BPSC 70वीं CCE का फाइनल रिजल्ट जारी, श्रद्धा पांडे ने किया टॉप यह भी पढ़ें- BPSC 70वीं परीक्षा रिजल्ट में यूपी की श्रद्धा पां...