मुजफ्फरपुर, जून 24 -- सकरा। सुस्ता निवासी कमलदेव ठाकुर के पुत्र केशव कुमार (45) की ओडिशा में मंगलवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह ओडिशा के दाउदपुर में एक स्टील कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पैक्स अध्यक्ष उदय शंकर शर्मा गुड्डू, मनोज कुमार, नितेश कुमार, बंधुआ मुक्ति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रिंकू देवी, वीरेंद्र पटेल आदि ने परिजनों को सांत्वना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...