सकरा : पोल से टकराई बाइक, दो युवक घायल
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- सकरा। सुजावलपुर सड़क पर कॉलेज चौक के समीप शुक्रवार रात बाइक ने बिजली के पोल में ठोकर मार दी। इसमें गन्नीपुर बेझा निवासी विपिन कुमार (28) एवं प्रिंस कुमार(22) जख्मी हो गए। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कीचड़ से बचने में बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.