सकरा : टोटो सवार महिला के गले से सोने की चेन छीनी
मुजफ्फरपुर, जून 6 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी एनएच 28 पर मारकन चौक के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने टोटो सवार महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। चेन और लॉकेट की कीमत करीब दो लाख से अधिक बताई जा रही है। महिला बरियारपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी प्रेम कुमार देव की पत्नी स्वाति कुमारी मिठनपुरा स्थित मायके से घर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़िता ने सकरा थाना में आवेदन दिया है। स्वाति ने पुलिस को बताया कि उसके भाई बाइक से दिघरा चौक पर लेकर आया। वहां टोटो पर सबहा चौक के लिए बैठा दिया। यह भी पढ़ें- महिला के गले से सोने का ढोलना झपटा टोटो मारकन चौक स्थित सड़क किनारे पीपल पेड़ के पास रुका, तभी समस्तीपुर की ओर से एक नीले रंग की बाइक भी वहां आकर रुकी। बाइक सवार युवक टोटो पर बैठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.