मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- सकरा। भेरगरहां निवासी मुकेश पासवान के सात वर्षीय पुत्र चमकी से पीड़ित निशांत कुमार को रविवार की रात सकरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि अचानक बच्चे को तेज बुखार हो गया। इसके बाद शरीर में अकड़न और चमकी के लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...