कन्नौज, मार्च 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सकरावा के मोहद्दीनगर में बुधवार को नए स्थान पर होली रखने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया है। वहीं दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।सकरावा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव में होली त्यौहार को लेकर बुधवार को कुछ लोगों ने बगैर किसी प्रशासनिक अधिकारी के आदेश के नई जगह होली रख दी। साथ ही होलिका दहन के बाद आखत भी डाल दिए। दूसरे पक्ष को जानकारी मिलते ही समुदाय विशेष के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। ताजिया रखने की जगह बताते हुए होली को अवैध बताते हुए होलिका दहन का विरोध करने लगे। वहीं देखते ही देखते दोनों तरफ से सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार भार...