आजमगढ़, अप्रैल 20 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर एसडीएम और तहसीलदार के निर्णय से नाराज अधिवक्ता सोमवार को कार्य से विरत रहे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सकरात्मक वार्ता नहीं होगी तब तक वह कार्य बहिष्कार करेंगे। तहसील बार के अध्यक्ष रामजन्म सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बैठक की। अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह और प्रमोद कुमार दूबे के प्रार्थना पत्र पर चर्चा की। बैठक में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि जब तक उपजिलाधिकारी मेंहनगर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के साथ पत्रावलियों में विधि विरुद्ध तरीके से बिना सुनवाई के किए जा रहे निर्णय के बाबत सकारात्मक वार्ता नहीं हो जाती, तब तक अधिवक्तागण न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। यह भी पढ़ें- नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, कोर्ट का किया बहिष्कार...