बेगुसराय, मार्च 17 -- बेगूसराय। जिले के चेरियाबरियारपुर अंतर्गत सकरवासा पीएमश्री मध्य विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य का आगमन हुआ। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों एवं छात्रों को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट एवं बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल में एक पीरियड कानून की पढ़ाई भी करवाएं जिससे उन बच्चों को कम से कम यह पता होना चाहिए कि क्या उनके लिए उचित है और क्या अनुचित है। मौके पर स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर पैनल अधिवक्ता सुभोध कुमार झा, वीरेंद्र कुमार, शैलेश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...