आरा, जून 3 -- -न्यायालय के आदेश के बाद भी एनएच 922 पर ट्रकों की अवैध ढंग से पार्किंग जारी -पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता से आये दिन हो रहे हादसे, लोग गंवा रहे जान कोईलवर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराने के लिए न्यायालय की ओर से निर्देश दिये जाने के बाद भी भोजपुर जिले में अब तक इसका प्रभाव धरातल पर नहीं दिख रहा है। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर गीधा औद्योगिक क्षेत्र के आसपास सड़क किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग आज तक खत्म नहीं हुई है। इससे राहगीरों और छोटे वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सकड्डी से कायमनगर के बीच सड़क का अतिक्रमण कर लिए जाने से अब तक कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं और बहुतेरे परिवार इसके शिकार हुए हैं। कुछ को जान गंवानी पड़ी है, त...