अयोध्या, जून 21 -- रौजागांव। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के प्रयासों से रुदौली विधानसभा क्षेत्र के दो पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। सऊदी अरब में असामयिक मृत्यु पर दो श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। रविवार को विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम रुदौली संतोष कुमार तथा जिला उपाध्यक्ष सुमन पासवान, राम नेवल लोधी ने उनके घर पहुंचकर सहायता राशि के चेक सौंपे। ग्राम पंचायत बारी के मजरा पूरे परसन निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार लोधी तथा सराय अहमद निवासी स्वर्गीय गैसराम रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए थे। वहां दोनों की असामयिक मृत्यु हो गई थी। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...