महाराजगंज, अगस्त 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गए कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार टोला कोदईपुर निवासी अनिल वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, मासूम बेटी, माता-पिता और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार अनिल चार मार्च 2023 को परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सऊदी अरब गया था। वहां वह राजगीर मिस्त्री का काम करता था। नौ नवंबर 2025 को काम के दौरान ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद से उसका लगातार इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 20 जुलाई को उसकी मौत हो गई। सऊदी अरब में साथ रह रहे गांव के आल्हा यादव ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। अनिल दो भाइयों में बड़ा था और परिवार का इकलौता कमाऊ...