सीतापुर, मार्च 20 -- महमूदाबाद, संवाददाता।ईरान-इजरायल संघर्ष में सऊदी अरब में काम करने गए महमूदाबाद क्षेत्र के एक युवक की मिसाइल हमले में मौत हो गई। हमले के वक्त वह पत्नी से बात कर रहा था। अचानक मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन परिवार को सूचना मिली कि मिसाइल हमले में युवक की मौत हो गई है। परिजन अब मृतक के शव को वापस भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं। महमूदाबाद के बघाइन गांव निवासी रवि गोपाल (26) पुत्र लवनीत 18 सितंबर को सऊदी अरब से रियाद शहर में काम करने गए थे। रवि गोपाल रियाद की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे। 18 मार्च की रात रवि काम खत्म करके अपने कमरे पर मौजूद थे। भारतीय समय के अनुसार करीब 09 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने पत्नी से बात शुरू की। 9.53 पर रवि का फोन अचानक कटकर बंद हो गया। पत्नी रितु के अनुसार पीछे से तेज आवाज भी आई। परिजनों ने उ...