मैनपुरी, मार्च 2 -- नगर के मोहल्ला रसूलाबाद से उमरा करने सऊदी अरब गए दो लोगों के ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के हालातों में फंस जाने से परिजनों की चिंताएं गहरा गई हैं। क्षेत्र में इस खबर के बाद से परिवारों में बेचैनी का माहौल है और लोग अपनों की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। नगर के मोहल्ला रसूलाबाद निवासी बादशाह और तसलीम कुरैशी बीते 18 फरवरी को उमरा की पाक यात्रा के लिए रवाना हुए थे। सऊदी पहुंचने के कुछ समय बाद ही क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध जैसी स्थितियां पैदा हो गईं। तब से ही घर-परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। परिजन फोन, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के जरिए लगातार जायरीनों के संपर्क में रहने की कोशिश कर रहे हैं। नेटवर्क की समस्या होने या कॉल न लग पाने पर धड़कनें बढ़ जाती हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक सीधी...