वाशिंगटन, अक्टूबर 14 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ईरान के कहने पर यमन के हूती विद्रोही सऊदी अरब को निशाना बना रहे हैं। उनका मकसद अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले तेल की कीमतें बढ़ाने का है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि वे सऊदी पर हो रहे हमलों को नहीं भूलेंगे और चुनाव के बाद इसके नतीजे भुगतने होंगे। तीन नवंबर के बाद छोड़ेंगे नहीं। ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा कि पिछले साल अमेरिकी सेना के हमलों के बाद काफी समय तक शांति रही थी, लेकिन अब हूती फिर से हरकत में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हूती बहुत खराब व्यवहार कर रहे हैं। किसी को उन्हें समझाना चाहिए कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैं पहले ही बड़ी जीत हासिल कर चुका हूं, लेकिन चुनाव के बाद भी मैं यहीं रहूंगा और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा। बता दें कि हूतियों ने सऊदी ठिकानों...