सऊदी जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स 7 नवंबर तक टलीं, री-बुकिंग का मिला विकल्प
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- सऊदी अरब में लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद और दमाम के लिए आने-जाने वाली उड़ानें 7 नवंबर 2026 तक स्थगित रहेंगी। वहीं, जेद्दा के लिए आने-जाने वाली सेवाएं 31 अक्टूबर 2026 तक स्थगित रहेंगी। 24 अक्टूबर 2026 या उससे पहले जारी की गई कन्फर्म बुकिंग के लिए, रीबुकिंग ऑप्शन का फायदा उठा सकते हैं। यह लोग अपनी बुकिंग कैंसिल करके पूरा रिफंड ले सकते हैं। एयर इंडिया के यात्री जो रियाध और दमाम जाने वाले हैं या वहां से लौट गए हैं। जिनकी यात्रा की तारीखें 7 नवंबर 2026 तक हैं, वे उपलब्धता के अनुसार सऊदी अरब के किसी भी ऑपरेशनल एयर इंडिया स्टेशन के लिए एक बार मुफ्त में री-बुकिंग कर सकते हैं। यह 21 नवंबर 2026 तक के लिए मान्य होगा। जो यात्री जेद्दा के लिए यात्रा कर रहे हैं या वहां से लौट रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.