सीतापुर, फरवरी 7 -- महमूदाबाद, संवाददाता। करीब ढाई साल पूर्व कमाई के लिए सऊदी अरब गया युवक डेढ़ साल से लापता है। पीड़ित पिता ने भारतीय दूतावास के अलावा शनिवार को तहसील समाधान दिवस में शिकायत कर बेटे को ढुंढवाने की मांग की है। महमूदाबाद के मुर्तजानगर के मुनव्वर ने बताया कि उनका इकलौता बेटा आसिफ 2023 को बीजा बनवाकर कमाई के लिए सउदी के मदीना गया था। आसिफ से परिवारजन की 10 जुलाई 2024 तक तो बात होती रही, लेकिन उसके बाद से संपर्क टूट गया। मुनव्वर ने मदीने में रहने वाले कई लोगों से संपर्क कर बेटे का पता लगाने की अपील की, लेकिन नतीजा नहीं निकला। इसके बाद पीड़ित पिता ने 28 जून 2025 को भारतीय दूतावास में प्रार्थनापत्र देकर बेटे का पता लगाने की अपील की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर बेटे का पता ...