सऊदी की कैद में थम गईं सांसें, दस साल बाद कफन में लौटा नंदलाल
सुल्तानपुर, अक्टूबर 7 -- बल्दीराय। रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गया नंदलाल पाल वर्षों तक अपनों से दूर रहा। परिवार को उम्मीद थी कि एक दिन वह लौटकर घर आएगा,लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सऊदी अरब के रियाद में वर्षों से जेल में बंद नंदलाल की सांसें थम गईं और उसका पार्थिव शरीर कफन में लिपटकर पैतृक गांव सरैया भरथी पहुंचा। शव देखते ही पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। धनपतगंज थाना क्षेत्र के सरैया भरथी निवासी स्व.रामबदल पाल के पुत्र नंदलाल पाल वर्ष 2013 और फिर 2016 में रोजी-रोटी कमाने सऊदी अरब गए थे। वर्ष 2016 के बाद वह वहीं स्थानीय प्रशासन की हिरासत में रहे। परिजन वर्षों तक उनकी वापसी की राह देखते रहे। 22 सितंबर को जेल प्रशासन से नंदलाल की मौत की खबर मिली तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति के अंतिम दर्शन के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.