सऊदी अरब में 11 दिनों से फंसे 36 कश्मीरी उमराह यात्री, न पैसा बचा और न दवाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- सऊदी अरब में कश्मीर के 36 उमराह यात्री पिछले 11 दिनों से फंसे हुए हैं। इनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। 13 अक्टूबर को उनकी वापसी की उड़ान रद्द होने के बाद से वे घर नहीं लौट पा रहे हैं। अब उनके पास रहने, खाने और दवाइयों के लिए पैसे भी कम पड़ने लगे हैं। यात्रियों ने भारतीय अधिकारियों से जल्द मदद करने की अपील की है। उनका कहना है कि बार-बार उड़ानों की तारीख बदलने और टिकटों के महंगे दाम के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस समूह में कुल 50 यात्री थे, जो 25 सितंबर को श्रीनगर से उमराह के लिए रवाना हुए थे। वापसी की इंडिगो उड़ान रद्द होने के बाद 36 यात्री सऊदी अरब में ही रह गए, जबकि बाकी 14 यात्री कुछ दिन पहले दुबई के रास्ते अपने खर्च पर भारत लौट आए। यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग: 2 पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद, एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.