बरेली, मार्च 10 -- बरेली, सऊदी अरब में उमरा करने गए बरेली मसलक के कई उलेमा और जायरीन को इफ्तार पार्टी के दौरान भीड़ इकट्ठा होने और नारेबाजी की सूचना पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस घटना से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को उमरा के लिए सऊदी अरब पहुंचे बरेली मसलक के उलेमा और उनके साथ गए जायरीन ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा नारेबाजी किए जाने और भीड़ इकट्ठा होने की सूचना मिलने पर सऊदी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में बरेली मसलक के एक बड़े आलिम भी शामिल हैं। उनके साथ बरेली, रामपुर, मुरादाबाद के अलावा मुंबई और महाराष्ट्र समेत अन्य जगहों स...