गोपालगंज, मई 11 -- थावे।नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा एदुल्लाह पूर्वी टोला गांव निवासी एजाज अहमद की शनिवार को सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय एजाज अहमद लंबे समय से सऊदी अरब की एक कंपनी में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत थे। सुबह में अचानक उनके क्वार्टर में उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों द्वारा संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी वहां आसपास रह रहे गांव के अन्य लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से मृतक के परिजनों को दी। यह भी पढ़ें- मृत ट्रक चालक का शव गांव आते मचा कोहराम जैसे ही एजाज अहमद के निधन की खबर गांव पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। मृतक अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.