सुल्तानपुर, दिसम्बर 12 -- हलियापुर, संवाददाता। सवा सवाल पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए एक युवक का गुरुवार की देर रात शव गांव लाया गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में मौजूद सभी ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। हलियापुर थाना क्षेत्र के नरगेसवा मजरे हलियापुर निवासी लल्लन 25 बीते 17 सितंबर 2024 को अपने रिश्तेदार के साथ सऊदिया के दमाम में गया था। वहां वह मजदूरी कर रहा था। एक सड़क दुर्घटना में आठ फरवरी 2025 को वह गंभीर रूप से घायल हो गया व कोमा में चला गया। तब से उसका वहां इलाज चल रहा था, उसे होश नही आया। आर्थिक तंगी के कारण परिवार वाले उसको यहां ला भी नही पाए। पिछले 17 नवम्बर को उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। तबसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गुरुवार की देर रात उसका शव लखनऊ एयरपोर्ट आया। वहां से परिजन रात में घ...