मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सऊदी अरब में कार्यरत मामा का पासपोर्ट और वीजा जब्त होने का झांसा देकर भांजे से 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पीड़ित पारू थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव निवासी हेमंत कुमार ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।उसने साइबर पुलिस को बताया कि वह आईटीआई का छात्र है। जैतपुर थाना के रतनपुरा निवासी उसके मामा प्रशांत कुमार सऊदी अरब की एक स्टील फैक्ट्री में फीटर के पद पर कार्यरत हैं। उनका पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए जाने की जानकारी एक अंजाम नंबर से कॉल कर दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को मामा को अरब भेजने वाला एजेंट बताया। कहा कि अभी कुछ नहीं किया तो उन्हें 10 साल की सजा होगी। उसने मामा का पासपोर्ट से लेकर वीजा तक का पूरा ब्योरा मोबाइल पर भेजा। उसने एजेंट होने का यकीन दिलाकर वीजा सही क...