गोंडा, फरवरी 2 -- करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए एक भारतीय युवक के जीवन पर अब बन आई है। गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बमपुलूस निवासी मोहम्मद समीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आत्महत्या की चेतावनी दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसे एजेंट द्वारा धोखे में रखकर वहां नर्क जैसी स्थितियों में धकेल दिया है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एजेंट पर 1.5 लाख रुपए की ठगी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, समीर को एजेंट बबलू ने अच्छे काम और बेहतर वेतन का झांसा दिया था। इसके बदले एजेंट ने समीर से 1.5 लाख रुपये भी लिए और वीजा उपलब्ध कराया। लेकिन सऊदी अरब पहुंचते ही समीर के सपने टूट गए। उसे उस काम पर नहीं लगाया गया जिसका वादा किया गया था, बल्कि उससे दिन-र...