फतेहपुर, दिसम्बर 10 -- गाजीपुर। ढाई साल पहले सऊदी अरब गए मजूदर की पत्नी ने पति की वापसी न होने पर डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी कुंती देवी ने बताया कि पति शिवकरण घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से बिंदकी के एक एजेंट के माध्यम से ढाई साल पहले 14 सौ रियाल प्रति महिना की दर से एक किराना स्टोर में काम करने के लिए सउदी अरब गए थे। जहां पहुंचते ही वहां मालिक ने पति का मोबाइल छीन लिया और जंगल में बंधक बनाकर बकरी व मुर्गी पालन करवाने लगा। ढाई साल से पति ने एक भी पैसा नही भेजा है। पति चोरी छिपे दूसरे के मोबाइल से बात कर आप बीती बताई है। कुंती ने डीएम को पत्र देकर विदेश मंत्रालय से शिवकरण को सकुशल बुलवाए जाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.