गिरडीह, जून 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो के प्रवासी मजदूर द्वारिका महतो की सऊदी अरब में बीते 9 दिन पूर्व मौत हो गयी। लेकिन अभी तक प्रवासी मजदूर का न तो शव पहुंचा और न ही परिजनों को कंपनी की ओर से मिलनेवाली राशि का भुगतान का रास्ता साफ हो पाया है। इस कारण परिजनों की चिंता बढ़ने लगी है। मृतक के परिजन अपने घर के सदस्य का अंतिम दर्शन के लिए हर दिन राह देख रहे हैं। यह भी पढ़ें- सउदी में इनरवा के दर्जी का मिला शव, परिजनों का हत्या का आरोपमृतक की पहचान उल्लेखनीय है कि मृतक द्वारिका महतो जो डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चीनो समदा के दशरथ माता के पुत्र हैं। जो पिछले 25 सालों से अपने सुसराल मुंडरो में घर जमाई के रूप में रह रहे हैं। द्वारिका महतो की मौत 20 जून 2026 को काम करने के दौरान हो गई थी। मृतक अपने पीछे ...