गाजीपुर, सितम्बर 3 -- जखनियां, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के चक फातमा उर्फ बैरख गांव निवासी 45 वर्षीय दिनेश गिरी की सऊदी अरब में प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना 31 अगस्त की रात की बताई जा रही है। दिनेश की मौत की सूचना कंपनी के सुपरवाइजर ने फोन के माध्यम से उनकी पत्नी शशिकला को दी। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं रिश्तेदार उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने लगे। परिजनों के अनुसार सऊदी अरब में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिजन शव के भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। ब...