सऊदी अरब में कड़ा के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशाम्बी, मई 22 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा कस्बा निवासी सिकंदर सलमानी (45) की सऊदी अरब के जुबेल शहर में संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। कड़ा निवासी सिकंदर सलमानी करीब 15 दिन पहले ही दोबारा रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था। इससे पहले भी वह वहां रहकर काम कर चुका था। इस बार वह जुबेल स्थित एक कंपनी में कार्यरत था । गुरुवार रात करीब नौ बजे उन्होंने अपनी पत्नी, बच्चों एवं बड़े भाई औरंगजेब से फोन पर बात कर परिवार का हालचाल लिया था,परिजनों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। सिकंदर के भतीजे सऊदी अरब मे ही काम करते हैं और सलमानी के शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। इधर मौत की खबर मिलते ही घर पर रिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.