गाजीपुर, जुलाई 16 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अलीपुर मदरा के नवपुरा गांव के युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार बीते 12 जुलाई को युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक का भाई भी सऊदी में है। मृतक का शव अब तक गांव नहीं पहुंचा है। जानकारी के अनुसार नवपुरा निवासी 36 वर्षीय विनोद यादव नौ महीने पहले रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब गए थे। बीते 12 जुलाई की रात गोली लगने से मौत हो जाने की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों के अनुसार विनोद यादव के साथ उनका भाई प्रमोद यादव भी सऊदी अरब में कार्यरत है। प्रमोद यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से घटना की जानकारी दी। बताया कि जिस कंपनी में दोनों काम करते थे। वहां वेतन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान 12 जुलाई की रात में विनोद यादव के कमरे में मौजूद तीन लोगों न...