पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पूरनपुर। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के रहने वाले गुलाम हुसैन ने बताया कि लगभग एक बर्ष पहले जनपद लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के रहने वाले एक युवक ने सऊदी अरब भेजने का उसे झांसा दिया। इस दौरान उसने एक लाख पैसठ हजार रुपए देने को कहा। गुलाम हुसैन ने 46 हजार रुपये आनलाइन, 69 हजार रुपए नकद और 50 हजार रुपए मेडिकल के नाम पर लिए। आरोप है कि रुपए लेने के बाद भी उसे न तो पासपोर्ट दिया गया और न ही विदेश भेजा गया। रुपए वापस मांगने पर युवक ने धमकाया। गुलाम हुसैन ले लखीमपुर एसपी से मामले की शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...