सुल्तानपुर, मई 1 -- लंभुआ, संवाददाता। विदेश भेजने के लिए वीजा बनवाने के नाम पर तीन आरोपियों ने एक लाख 32 हजार रुपए ठग लिए। पैसा वापस करने की मांग पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के देवलपुर की रिंकी द्वारा दी गई पुलिस को तहरीर के मुताबिक उसके पति को विदेश भेजे जाने के लिए वीजा बनवाने के नाम पर प्रतापगढ़ जनपद के मरहा, पट्टी निवासी अफसर इंद्रीशी उर्फ राजू टेलर, सुलतानपुर जनपद के तातोमुरैनी थाना चांदा निवासी महफूज खान उर्फ निसार व फुरकान खान निवासी सिंघनपुर थाना चांदा ने 24 जनवरी वर्ष 2024 से 15 अप्रैल वर्ष 2024 तक किश्तों में कुल एक लाख 32 हजार 800 रुपये ऑनलाइन लिए। 28 अप्रैल वर्ष 2024 को टेक्निकल दिक्कत बताकर वीजा देने से ...