नई दिल्ली, मार्च 9 -- ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच भारत के लिए एक राहत वाली खबर सामने आई है। रविवार को सऊदी अरब पर एक ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की खबरें सामने आने के बाद अब भारतीय दूतावास ने इसे खारिज कर दिया है। रियाद में स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा है कि सऊदी अरब के अल खर्ज शहर में एक रिहायशी इलाके पर हुए मिसाइल हमले में किसी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है। दूतावास ने जानकारी देते हुए बताया कि हमले एक भारतीय का अभी इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय मिशन ने लिखा, "राहत की बात है कि कल शाम अल खर्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भारतीय की मौत नहीं हुई है।" दूतावास ने आगे कहा कि वह सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर करीब से नजर रख रहा ह...