नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- दूसरों के फंड और आदेशों पर अपने देश को चलाने वाले पाकिस्तान का एक बड़ा हथियार समझौता सऊदी अरब के इशारे पर रुक गया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के दबाव में आकर पाकिस्तान ने सूडान को हथियार और लड़ाकू विमान बेचने की करीब 1.5 अरब डॉलर की डील फिलहाल रोक दी है। दरअसल इसका कनेक्शन सऊदी अरब और UAE के बीच बढ़ती तनातनी से है। रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सऊदी ने पाकिस्तान से ना सिर्फ इस समझौते को खत्म करने को कहा, बल्कि इसके लिए सूडान को वित्तीय मदद देने से भी इनकार कर दिया। पाकिस्तान के कुछ सुरक्षा और कूटनीतिक सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक यह डील पहले अंतिम चरण में थी और इसे सऊदी अरब की मध्यस्थता से ही तैयार किया गया था। हालांकि जब डील होने की खबर सामने आई थी तब फंडि...