गिरडीह, जुलाई 28 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के खेतको के रहनेवाले प्रवासी मजदूर महेंद्र महतो सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर इस मामले को साझा किया है। वे स्वयं मजदूर की मदद के लिए आगे आए हैं और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। पूर्व विधायक के अनुसार, महेंद्र महतो नवंबर 2025 में रोजगार के लिए सऊदी गए थे। एयरपोर्ट पर उपचार संबंधी प्रतिबंधित दवाएं पाए जाने के कारण उन्हें डिटेन कर लिया गया था। बाद में कंपनी की जिम्मेदारी पर रिहा तो कर दिया गया, लेकिन 4 महीने काम के बाद कंपनी ने उन्हें काम से बैठा दिया।

जांच प्रक्रिया और समस्याएँ जांच प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण महेंद्र को भारत वापसी की अनुमति नहीं मिल रही है। कंपनी काम पर भी नहीं रख रही और वेतन भी नहीं दे रही। इसके चलते श्रमिक और परिजन...