सउदी में इनरवा के दर्जी का मिला शव, परिजनों का हत्या का आरोप
बगहा, जून 29 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। इनरवा थाना क्षेत्र के घोड़पकड़ी निवासी इसराफुल मियां के पुत्र आबुल मियां (35) का शव सउदी के रियाल में संदग्धि स्थिति में बीते सोमवार को मिला। वह बीते शुक्रवार से गायब था। पास में ही रह रहे बहनोई अलाउद्दीन अंसारी उसे ढूंढ रहे थे। जानकारी मिलने पर वे उसके रहने वाले डेरा के बगल में स्टोर रूप में गये तो शव पड़ा मिला। जबकि परिजनों को फंदे से लटके शव का फोटो मिला है। फोटो को देखने के बाद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर रियाल पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आबुल की मौत जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इधर, कंपनी उसके शव को भारत भेजने के का आश्वासन देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.