प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- प्रतापगढ़। रानीगंज के बांसी अधारगंज निवासी मो. फारुक की बेटी उम्यनाजिरा का निकाह 2025 में लीलापुर हंडौर के नौशाद सलमानी के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसका शौहर सउदीअरब में रहता है। ससुरालवालों के कहने पर शौहर ने उसे व्हाट्सएप पर रिकॉर्डेड मैसेज भेजकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने महिला थाने में शौहर नौशाद सलमानी, सास शकीला बानों, जेठ इरशाद, देवर शोएब, जेठानी रानी, ननद सलमा बानों, नंदोई गुलफाम के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...