प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- कोहंडौर के नरहपुर निवासी वेदप्रकाश सिंह का परिवार शहर के शिवजीपुरम में किराए पर रहता है। सउदी अरब में रहने वाले उसके चचेरे भाई अचल सिह की डीपी लगाकर एक शातिर ने वेदप्रकाश सिंह को व्हाट्सएप कॉल किया। बताया कि उसके भाई का वीजा खत्म हो गया है। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे छुड़ाने के लिए भारतीय एजेंट को रुपये देने के लिए कहा और क्यूआर कोड भेज दिया। वेद प्रकाश ने उसके कहने के अनुसार 30 हजार रुपये भेज दिया। बाद में 50 हजार रुपये की और मांग हुई तो भाई से बात करने के बाद फ्रॉड की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...