प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- शहर के बीच से गुजरे प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सई नदी के पुल के ज्वाइंट की मरम्मत होने के कारण शुक्रवार सुबह जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लगने से बाइक और छोटे वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे। इससे राहगीरों को भी खासी मशक्कत झेलनी पड़ी। हाईवे पर बेल्हा देवी सई पुल के अधिकतर ज्वाइंट पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे वाहनों के गुजरने पर ठोकर लग रही थी। इसी के ठीक बगल नये पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है। शुक्रवार को पुल के ज्वाइंट पर बने गड्ढों को भरने और सड़क रिपेयर करने की प्रक्रिया कर्मचारियों ने शुरू कर दी। लोक निर्माण विभाग की ओर से कराई जा रही ज्वांइंट रिपेयरिंग के कारण सई पुल के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई और लोग जाम में फंस गए। प्वाइंट के गड्ढों में गिट्टी भरने और डामर डालकर ...