लखनऊ, जून 1 -- सई नदी में डूबे बंथरा के गोड़वा गांव निवासी सेना नायक (टेक्नीशियन) रवींद्र कुमार की इलाज के दौरान कमांड अस्पताल में रविवार को मौत हो गई। सोमवार को रवींद्र का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई। रवींद्र का गांव में ही सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सांसद आरके चौधरी, समाज सेवी सुंदर लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। रवींद्र भारतीय सेना में सेना नायक के पद पर जबलपुर में तैनात थे। उनका स्थानांतरण जबलपुर से लखनऊ हुआ था। उन्हें 25 मई को नवीन तैनाती स्थल पर ड्यूटी ज्वाइन करना था। रविवार सुबह वह अपने दोस्तों के साथ गांव के पास से गुजर रही सई नदी में नहाने चले गए। यह भी पढ़ें- बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबा फाइनेंस कर्मी, लापता गोता लगाने के बाद वह काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकले। साथियों ने ...