जौनपुर, मार्च 29 -- नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के गढ़ासेनी गांव में सई नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। गांव निवासी अंगद पुत्र रामलाल रविवार सुबह 9 बजे सई नदी में नहाने के लिए नदी में गया था। नहाते समय युवक गहरे पानी में चला गया। युवक के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना पर ग्राम प्रधान बृजेश निषाद अन्य युवकों की मदद से खोजबीन शुरू करवाया तो थोड़ी देर में शव को बरामद कर बाहर निकाला गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...