जौनपुर, अगस्त 6 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। बरगुदर में सई नदी के पुल से बुधवार की सुबह एक बीएससी की छात्रा ने नदी में कूदकर जान दे दी। करीब दो घंटे के बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बक्शा थाना क्षेत्र के डीहजहनियां गांव निवासी मुन्नालाल प्रजापति की 19 वर्षीय पुत्री श्वेता किसी बात से नाराज थी। बुधवार की सुबह करकी 7:30 बजे लाला बाजार की तरफ से साइकिल से युवती बरगुदरपुल पर पहुंची और साइकिल पुल पर खड़ी करके चप्पल निकालकर नदी में कूद पड़ी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी की छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव राहगीरों ने सूचना फोन से पुलिस को दी। जानकारी होते ही थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर बगल के गांव वि...