प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के चकफते अलीशाह नन्हेलाल के बेटे अंकित को 24 मई की शाम एक व्यक्ति ने फोन कर सई नदी के कारी घाट पुल पर बुलाया। आरोप है कि वहां 10-12 अन्य लोगों को बुला लिया और अंकित को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। मामले में नन्हेलाल ने अंतू के रामगढ़ी निवासी धीरज, करन को नामजद करते हुए अज्ञात पर जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...