सई नदी की बाढ़ से हालात बेकाबू, तीन मगरमच्छ देख ग्रामीणों के होश उड़े
रायबरेली, अक्टूबर 3 -- बछरावां संवाददाता। सई नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से बछरावां क्षेत्र के साथ सीमावर्ती उन्नाव इलाके में भी बाढ़ के हालात और भयावह हो गए हैं। एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित है। वहीं नदी में बहकर आए तीन विशाल मगरमच्छ गांव किनारे दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। घरों में पानी भरने के बाद ग्रामीण सामान और गृहस्थी बचाने के साथ मवेशियों के चारे-पानी की व्यवस्था में जुटे हैं। कई स्थानों पर लोग रातभर जागकर घर और पशुओं की पहरेदारी कर रहे हैं। बछरावां के वन रक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि सई नदी में तीन मगरमच्छ दिखने की जानकारी मिली थी। वन विभाग की टीम ने पूरा दिन उन्हें रेस्क्यू करने का प्रयास किया, लेकिन बहाव ज्यादा होने के कारण सफलता नहीं मिली है। मौके पर दो लोगों की तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- Ma...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.