मऊ, दिसम्बर 11 -- मऊ। सईदी रोड के पुन: निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की कि मार्ग के पुन: निर्माण की गुणवत्ता पर जिला प्रशासन की तरफ से पैनी नजर रखी जाए। चेताया कि अगर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सईदी रोड का निर्माण कार्य रेलवे और नगर पालिका की तरफ से पूर्व में किया गया था। इस दौरान घटिया निर्माण कार्य के कारण एक साल के भीतर सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया। इसको लेकर लोगों ने कई बार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सईदी रोड का पुन: दुबारा निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग किया कि दुबारा निर्माण कार्य जो किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता पर पैनी नजर रखा ...