रांची, नवम्बर 30 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हुटार गांव स्थित एक खलिहान में आग लगने से पांच किसानों का 25 हजार का पुआल जलकर राख हो गया। प्रभावित किसानों में वरण साहू, मुकेश साहू, अशोक लोहरा, रितेश कुमार और सुशीला देवी शामिल हैं। घटना रविवार की दोपहर तीन बजे की है। पुआल में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि खलिहान में रखे पुआल में आग लगने की सूचना पर वहां पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, परंतु जब तक वह आग पर काबू पाते पुआल पूरी तरह से जल चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.