रांची, मार्च 12 -- राहे,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लोवाहातू पंचायत अंतर्गत दुलमी गांव में बुधवार रात हाथियों ने फुललू कोइरी और राजेंद्र मेहता के खेत में लगे सब्जी फसल को मन भर खाया ओर रौंद दिया है। पंचायत के किसान इन दिनों हाथियों के उत्पात से काफी परेशान है। जंगली हाथी प्रतिदिन रात में गांव में घुसकर किसानों के खेतों में लगी सब्जी की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। किसान राजेंद्र मेहता ने बताया कि हाथियों के द्वारा प्रतिदिन सब्जी की फसल नुकसान किया जाता है। इसकी लिखित सूचना वन विभाग को दे दी गई है, लेकिन वन विभाग कोई पहल नहीं करता। हालांकि वन विभाग द्वारा हाथी भागने के लिए टीम बनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...