रांची, मार्च 15 -- मांडर,प्रतिनिधि। रामनवमी से पूर्व बाइक शोभायात्रा की तैयारी को लेकर रविवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक ब्राम्बे पानी टंकी स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्राम्बे मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार साहू ने की, जबकि संचालन जिला मिलन केंद्र प्रमुख गुलाब सिंह ने किया। बैठक में बाबू पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा बजरंगी अनुशासन और मर्यादा का पालन करते हुए शोभायात्रा में भाग लें। निर्णय लिया गया कि नववर्ष उत्सव के बाद अगले रविवार को दिन के तीन बजे पुनः ब्राम्बे पानी टंकी शिव मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें शोभायात्रा संचालन समिति के सदस्यों को दायित्व सौंपा जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष बजरंग सिंह न...