रांची, मार्च 18 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो थाना परिसर में डीएसपी अशोक कुमार राम की अध्यक्षता में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सरहुल, ईद और रामनवमी का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में डीएसपी अशोक कुमार राम ने कहा कि पर्व के दौरान मनचले, शरारती तत्वों और गड़बड़ी फैलानेवाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों व ग्रामीणों से गड़बड़ी फैलानेवाले शरारती तत्वों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। उन्होंने आमलोगों से शांतिपूर्वक, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ सरहुल, ईद और रामनवमी का पर्व मनाने की अपील की। वहीं मौके पर पुलिस निरीक्षक उत्तम उपाध्याय, थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव, सांसद प्रतिनिधि जुगेश उरांव, विधायक प्रतिनि...