रांची, मई 23 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के नरकोपी में शनिवार को शैलेन्द्र टुडू ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले वे राहे थाना में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। नए थाना प्रभारी शैलेन्द्र टुडू ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। मौके पर निवर्तमान थाना प्रभारी नागेश्वर साव ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थाना और टीओपी प्रभारियों का तबादला यह भी पढ़ें- सदर थाना प्रभारी के रूप में हीरालाल महतो पदभार ग्रहण किये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...